दिनांक 9 मार्च 2026 को विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर
दिनांक 9 मार्च 2026 को डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की एनएसएस इकाई द्वारा विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर “महिला एवं बाल सुरक्षा” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति समाज तथा स्वयंसेविकाओं को जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट क्षमा त्रिपाठी उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला हेल्पलाइन तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, इसलिए इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
एडवोकेट क्षमा त्रिपाठी ने घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शारीरिक, मानसिक या आर्थिक प्रताड़ना कानूनन अपराध है और इसके विरुद्ध महिलाएं कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और 181 के बारे में जानकारी दी, जिनके माध्यम से महिलाएं संकट की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
उन्होंने पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के अंतर्गत बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से सुरक्षा और इसके लिए बनाए गए कठोर कानूनों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को प्रेरित किया कि वे समाज में जाकर इन विषयों पर लोगों को जागरूक करें और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम अधिकारी
डॉ.सीमा मिश्रा
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.