दिनांक 8 मार्च 2026 को विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर “सरकारी योजनाओं की जानकारी”
दिनांक 8 मार्च 2026 को डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर “सरकारी योजनाओं की जानकारी” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बस्ती क्षेत्र के लोगों तथा स्वयंसेविकाओं को शिक्षा और सामाजिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती उषा मिश्रा उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयंसेविकाओं और स्थानीय लोगों को शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपने संबोधन में उन्होंने बाल श्रम, स्कूल ड्रॉप-आउट की समस्या, बालिका शिक्षा की कमी, तथा डिजिटल साक्षरता के अभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचना आवश्यक है। उन्होंने सभी को शिक्षा के महत्व को समझने और बच्चों, विशेष रूप से बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वयंसेविकाओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से महिलाओं के अधिकार, समानता और शिक्षा के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न प्रेरणादायक नारे लगाते हुए समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम अधिकारी
डॉ सीमा मिश्रा
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.