दिनांक 7 मार्च 2026 को विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर
दिनांक 7 मार्च 2026 को डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की एनएसएस इकाई द्वारा चल रहे विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर “ स्वच्छ बस्ती,"स्वस्थ बस्ती " कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आसपास की बस्ती के लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत डीजी कॉलेज की डॉ. अलका त्रिपाठी जी ने मुख्य वक्ता के रूप में स्वयं सेविकाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में समाज में व्याप्त कई महत्वपूर्ण स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने खुले में शौच की समस्या को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक बताते हुए लोगों को शौचालय के उपयोग के लिए प्रेरित किया। साथ ही कचरा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कचरे को इधर-उधर फेंकने से गंदगी और बीमारियां फैलती हैं, इसलिए कचरे का उचित निस्तारण आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वच्छ पेयजल की कमी और उससे होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी तथा लोगों को साफ और सुरक्षित पानी पीने के लिए जागरूक किया। उन्होंने हाथ धोने की आदत को भी स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि भोजन से पहले और शौच के बाद हाथ धोना कई बीमारियों से बचाव का सरल उपाय है।इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं द्वारा “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बस्ती में जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के दौरान स्वयं सेविकाओं ने हाथों में पोस्टर और स्लोगन लेकर स्वच्छता के नारे लगाए तथा लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के अंत में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिससे वातावरण में आनंद और उत्साह का माहौल बन गया। इस प्रकार शिविर का द्वितीय दिवस ज्ञानवर्धक, जागरूकता से परिपूर्ण और मनोरंजक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम अधिकारी
डॉ सीमा मिश्रा
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.