दिनांक: 6 मार्च 2026 को सप्त-दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ
आज दिनांक: 6 मार्च 2026 को प्राचार्या डॉ.पूनम मदान के संरक्षण में डॉ वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज किदवई नगर कानपुर नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सप्त-दिवसीय विशेष शिविर शुभारम्भ किया गया । इस शिविर के प्रथम दिवस का शुभारम्भ आईटीआई घाटमपुर के रूपेश सिंह द्वारा किया गया।
सप्त-दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिवस का प्रारम्भ स्वयंसेविकाओं द्वारा ईश वन्दना तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्यगीत से हुआ। इसके पश्च्यात् स्वयं सेविकाओं द्वारा बस्ती का भ्रमण कर समस्याओं की पहचान की गयी।
प्रथम दिवस का कार्य का शीर्षक स्वरोजगार एवं कौशल विकास था जिसमें रूपेश सिंह ने जो की आईटीआई से पधारे थे उन्होंने स्वयं सेविकाओं को स्वरोजगार और सरकार की जो कौशल विकास की विभिन्न योजनाएं चल रही हैं बहुत सारी जानकारी प्रदान की और उन्होंने कहा कि आप इन जानकारी को बस्ती में बात कर उन्हें जागरूक कर सकती हैं जिससे कि वह सरकार द्वारा चलाई गई कौशल विकास की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं और आज सम्मान से अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं उन्होंने स्वयं सेविकाओं से भी कहा कि यदि उनकी रुचि हो तो वह भी इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। दिवस के द्वितीय सत्र में भोजन के पश्चात स्वयं सेविका द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिवस का अवसान राष्ट्रगान के साथ हुआ।
डॉ. सीमा मिश्रा
(कार्यक्रम अधिकारी)
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.