दिनांक 28/02/2026 को तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन
दिनांक 28 फरवरी 2026 को डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की एनएसएस इकाई द्वारा तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया इसमें सामाजिक समरसता एवं जातिवाद उन्मूलन के उद्देश्य से नमी बस्ती क्षेत्र में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जाति-पांति के भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
रैली का आरम्भ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। स्वयंसेविकाओं ने हाथों में तख्तियाँ एवं जागरूकता संदेशों से लिखे हुए पोस्टर लेकर पूरे क्षेत्र में नारे लगाए—
“नई पीढ़ी का नया विचार – जाति-पाती से है इनकार”,
“मानव-मानव एक समान”,
“भेदभाव छोड़ो, एकता जोड़ो” आदि।
रैली के दौरान स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर लोगों को जातिगत भेदभाव के दुष्परिणामों के बारे में बताया तथा सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को यह भी समझाया कि जाति का बंधन समाज की प्रगति में बाधा है और शिक्षा, जागरूकता एवं आपसी सम्मान से ही एक स्वस्थ और विकसित समाज का निर्माण संभव है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की तथा एनएसएस स्वयंसेविकाओं के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया। रैली के माध्यम से बस्ती के निवासियों में समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुँचा।
कार्यक्रम अधिकारी
डॉसीमा मिश्रा
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.