दिनांक 27.02.2026 को द्वितीय एक द्विवसीय शिविर का आयोजन
आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना था। शिविर के अंतर्गत मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. ज्योति सिंह ने स्वयंसेविकाओं एवं स्थानीय नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि छोटी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी को सजग और जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। इसके पश्चात NSS की स्वयंसेविकाओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बस्ती में रैली निकाली। रैली के दौरान स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा, हेलमेट के उपयोग तथा यातायात नियमों के पालन से संबंधित नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई| कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीमा मिश्रा