दिनांक 26 फरवरी 2026 को (NSS) इकाई द्वारा गुजैनी बस्ती, रतनलाल नगर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन
दिनांक 26 फरवरी 2026 को डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा गुजैनी बस्ती, रतनलाल नगर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वयंसेविकाओं द्वारा जनसंपर्क अभियान से किया गया। इस अवसर पर आशीष जी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने संबोधन में वृक्षारोपण, प्लास्टिक के कम उपयोग, जल संरक्षण तथा स्वच्छता को अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करे तो पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाया जा सकता है। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें उन्होंने हाथों में आकर्षक पोस्टर एवं स्लोगन लेकर बस्ती के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से स्वच्छता, पौधारोपण, जल बचाओ तथा प्रदूषण रोकने के संदेश जन-जन तक पहुँचाए गए। स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में रुचि दिखाई और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीमा मिश्रा