दिनांक 15 अप्रैल 2026 को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत नारी शक्ति दीवार हस्ताक्षर अभियान
दिनांक 15 अप्रैल 2026 को डॉ वीरेंद्र स्वरूप इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज किदवई नगर कानपुर के*राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के तहत नारी शक्ति दीवार हस्ताक्षर अभियान तथा मानव श्रृंखला निर्मित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से प्राचार्या डॉ पूनम मदान ने हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया तत्पश्चात अन्य सभी प्रवक्ताओं ने भी अपने हस्ताक्षर किए उन्होंने कहा कि नारी ही समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीमा मिश्रा ने नारी शक्ति अभियान की जन जागरूकता के लिए पोस्टर तथा स्लोगन के माध्यम से जागरूकता प्रसारित की
इस अवसर पर छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन दीवार पर हस्ताक्षर कर नारी सम्मान, समानता एवं सशक्तिकरण का संकल्प लिया।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.