दिनांक 11 मार्च 2026 को विशेष शिविर के छठे दिन खाद्य सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आज दिनांक 11 मार्च 2026 को डॉ वीरेंद्र स्वरूप इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज की NSS इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के छठे दिन खाद्य सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फूड सेफ्टी विभाग से FSO श्री अनिल यादव तथा डॉ. अजय मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री अनिल यादव ने Food Safety on Wheels के माध्यम से स्वयं सेविकाओं को खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यावहारिक रूप से विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच करके बताया कि किस प्रकार दूध, मसालों, तेल तथा अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट की पहचान की जा सकती है। इस मोबाइल लैब के माध्यम से स्वयं सेविकाओं को मौके पर ही परीक्षण करके दिखाया गया, जिससे उन्हें मिलावट की पहचान के सरल तरीकों की जानकारी मिली।
इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ, ताजा और संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए। साथ ही पैकेट बंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि तथा FSSAI मार्क अवश्य देखना चाहिए। उन्होंने लोगों से मिलावटी भोजन से बचने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम से स्वयं सेविकाओं को खाद्य सुरक्षा के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा उन्होंने समाज में भी इस जागरूकता को फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम अधिकारी
डॉ सीमा मिश्रा
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.