दिनांक 10 मार्च 2026 को विशेष शिविर के पाँचवें दिन विभिन्न सामाजिक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
दिनांक 10 मार्च 2026 को डॉ वीरेंद्र स्वरूप इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज किदवई नगर की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के पाँचवें दिन विभिन्न सामाजिक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सहवेश संस्था के सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में श्री धर्मेन्द्र कुमार राय ने स्वयंसेविकाओं एवं स्थानीय नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड योजना, पेंशन योजना, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना तथा श्रमिक कार्ड जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की उपयोगिता, पात्रता तथा इनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता और जीवनयापन से जुड़ी सुविधाएँ प्रदान करना है। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ। इसके पश्चात् एनएसएस स्वयंसेविकाओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से बस्ती क्षेत्र के लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेविकाओं ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं द्वारा गुलाल की होली खेली गई और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया तथा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीमा मिश्रा