दहेज और नशा मुक्त बनाने की दिलाई शपथ – कार्यक्रम दिनांक 07 मार्च 2025
दहेज और नशा मुक्त बनाने की दिलाई शपथ
• विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर किया जागरूक
जलालाबाद। गुगरापुर क्षेत्र के चांदापुर इ स्थित अविका डिग्री कॉलेज में पढ़े महाविद्यालय बढ़े महाविद्यालय, दहेज मुक्त भारत और नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सर्वप्रथम पढ़े महाविद्यालय/ बढ़े महाविद्यालय कार्यक्रम के तहत छात्र- छात्राओं ने पुस्तकों का वाचन किया। शिक्षकों ने पुस्तक समीक्षा की। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया गया। प्राचार्य डॉ हरिओम ने ने चिकित्सा और आहार विषय पर दिए गए सिद्धांतों की व्याख्याता की। डॉ पल्लवी यादव ने पुस्तकों का महत्व प्रतिपादित करते हुए पुस्तकालय के उपयोग पर ध्यान देने को कहा। इसके उपरांत दहेज मुक्त भारत के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को आयोजित हुआ।। इसी क्रम में नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर डॉ सुरेंद्र कुमार, मोरपाल सिंह, दिलदार सिंह, सचिन यादव, कौशकी, मोहिनी शर्मा सहित छात्रा स्वाती, सपना, सौम्या शर्मा, रागिनी यादव, शालू, काजल भदौरिया आदि रहे।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.