तिरंगा यात्रा 14.8.2025
*हर घर तिरंगा अभियान 2025* *तिरंगा यात्रा*14.8.2025नगर पालिका,उन्नाव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना डी एस एन कॉलेज,उन्नाव के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ।श्री एस के गौतम जी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, उन्नाव ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता मिश्रा, श्री भानु मिश्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रचना त्रिवेदी, उन्नाव आई टी आई से डॉ रवि रंजन, जनपद उन्नाव से सभी वार्ड से सभासद,हजारों की संख्या में नागरिक एवं 66 स्वयंसेवकों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए यात्रा में प्रतिभाग किया।यह यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर पालिका कार्यालय,उन्नाव तक गई।स्वयंसेवकों में मुख्य रूप से रिया गौतम,आकाश गुप्ता, फरदीन खान, शिवांगी मिश्रा, विवेक कुमार ने प्रतिभाग किया।