डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
कानपुर।दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक प्रभावशाली व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को डॉ. अंबेडकर के विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से अवगत कराना रहा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. वंदना निगम के मार्गदर्शन एवं स्ववित्तपोषित निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा के संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. अंजना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।