जनता कॉलेज बकेवर में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारणदिनांक: 02.08.2026
बकेवर (इटावा), 2 अगस्त 2026। जनता कॉलेज बकेवर, इटावा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान प्राचार्या प्रो. नलिनी शुक्ला की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज यादव के संयोजन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में कालेज के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण पीएम इंडिया वेबकास्ट के माध्यम से किया गया, जिसे उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री जी ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा देश को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए अपने स्तर से जागरूकता फैलाने एवं युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। डॉ आदित्य कुमार ने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, कौशल, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएंगे, तो विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना निश्चित रूप से संभव होगा। उन्होंने युवाओं से नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सदस्य व कार्यक्रम के संचालक डॉ. गोपीनाथ मौर्य ने कहा कि नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान को गांव, कस्बे और प्रत्येक शिक्षण संस्थान तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है। कालेज में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त युवा और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करना रहा।इस अवसर कॉलेज के प्राध्यापक सत्यम गुप्ता सहित कालेज के 65 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।