जनताकॉलेजबकेवरइटावाकीछात्राविधिचौहाननेलखनऊमेंमॉकयूथपार्लियामेंटमेंबुलंदकीमहिलासशक्तिकरणकीआवाज  दिनॉक: 12.04.2025
जनता कॉलेज बकेवर इटावा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्रा विधि चौहान की छात्रा विधि चौहान ने लखनऊ में आयोजित महिला सशक्तिकरण मॉक यूथ पार्लियामेंट में शानदार प्रदर्शन कर अपने जिले का नाम रोशन किया। 12 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से चयनित 40 प्रतिभाशाली युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य रहीं। मॉक यूथ पार्लियामेंट में प्रतिभागियों को सांसद के रूप में अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और विचार रखने का अवसर प्रदान किया गया। कालेज की छात्रा विधि चौहान को राजधानी दिल्ली की सांसद की भूमिका सौंपी गई, जहां उन्होंने शहरी क्षेत्र की महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से सदन में उठाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं की अस्मिता और सशक्तिकरण की नई उड़ान है। उन्होंने बताया कि पहले महिलाओं को संसद और विधानसभाओं तक पहुंचने से रोकने के लिए कई बाधाएं खड़ी की जाती थीं, लेकिन आज देश बदल चुका है। प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिले नए अवसरों, उज्ज्वला योजना और संसद में बढ़ती महिला भागीदारी की उन्होंने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सरोजिनी नगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विधि चौहान सहित सभी प्रतिभागियों को मेमेंटो देकर सम्मानित किया। इस सहभागिता हेतु छात्रा विधि चौहान को कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज यादव सहित कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एम.पी. यादव, डॉ नलिनी शुक्ला, डॉ ए के पांडेय, डॉ संजीव कुमार, डॉ आनन्द सिंह आदि ने छात्रवृति चौहान को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।