चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा के NSS स्वयंसेवकों का नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के अंतर्गत ELP में प्रतिभाग * 27/10/26-2/11/26
*नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के अंतर्गत ELP का आयोजन* चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा के NSS स्वयंसेवकों के द्वारा MY BHARAT विभाग ETAWAH के साथ संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के उद्देश्य से UP POLICE DEPARTMENT के साथ मिलकर दिनांक 27/10/26 से 02/11/26 तक 07 दिवसीय एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम (ELP) का आयोजन किया गया । यह ELP POLICE STATION SAIFAI में आयोजित की गई । NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार के निर्देशन में आयोजित इस ELP में सैफई थाना अध्यक्ष श्री भाटी जी का सहयोग रहा और प्रशिक्षण ASI श्री कुलविंद्र सिंह द्वारा दिया गया । इन 7 दिनों में साइबर सिक्योरिटी, मिशन शक्ति , ट्रैफिक मैनेजमेंट , भीड़ नियंत्रण , FIR, सहित विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया । कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने में सहयोग हेतु NSS क्षेत्रीय निदेशालय, पुलिस विभाग, MY BHARAT विभाग, का हार्दिक धन्यवाद डॉ नीरज कुमार कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा