चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा के NSS इकाई द्वारा आपदा निवारण दिवस पर सेमिनार और वर्कशॉप का किया गया आयोजन 13/10/2026
*चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा के NSS इकाई द्वारा आपदा निवारण दिवस पर सेमिनार और वर्कशॉप का किया गया आयोजन*
आज 13 oct 2026 को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना और माय भारत विभाग इटावा के संयुक्त तत्वावधान में आपदा निवारण दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा, मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो अरविंद कुमार यादव जी द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में अग्नि शमन विभाग सैफई से पधारे श्री आशीष मोहर जी और उनकी टीम का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार द्वार किया गया । माय भारत जिला युवा अधिकारी उप निदेशक सोनिका चंद्रा और श्री श्रवण बाथम के सहयोग से आयोजित संगोष्ठी में 250 से अधिक छात्र छात्राओं और 100 nss स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया । संगोष्ठी को अतिथि वक्ता के रूप में डॉ अरुणा दीक्षित अंग्रेजी विभाग द्वारा संबोधित किया गया , जिसमें उन्होंने आपदाओं से बचाव के तरीके बताए और हाल के समय में आईं भीषण आपदाओं का जिक्र किया । मुख्य वक्ता और प्रशिक्षण कर्ता श्री आशीष मोहर जी ने विस्तार से आपदाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही साथ विभिन्न अग्नि शमन उपकरणों के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया । सीएनजी से लेकर एल पी जी और पी एन जी के बारे में जानकारी दी गई ।
प्राचार्य जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आपदाओं से बचने के लिए हमे प्रकृति का संरक्षण करना होगा और संसाधनों के अवैध दोहन से बचना होगा । भूगोल विभाग के प्राध्यापक और कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार ने प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं के उदगम के तरीकों और इनके प्रकारों के बारे में जानकारी प्रदान की ।
कार्यक्रम का संयोजन भूगोल विभाग कृषि संकाय के सभी शिक्षकों के सहयोग से किया गया । इस अवसर पर डॉ निधि पाण्डेय , डॉ अंशुल चंद्रा, डॉ सुरेश यादव, डॉ रेनू यादव , डॉ बोनी भूनिया, डॉ आदित्य यादव , डॉ भोला सिंह , डॉ जटा शंकर यादव, डॉ शशांक यादव , डॉ सूरज सिंह , डॉ रविकांत यादव, श्री विजय यादव , डॉ मुलायम सिंह , डॉ विदुर सिंह , डॉ मंजुला चौहान सहित विभिन्न विभागों के सम्मानित शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने सक्रिय प्रतिभाग किया । कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सभी अतिथियों , शिक्षकों और छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
धन्यवाद
डॉ नीरज कुमार
कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.