चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हेबरा इटावा का राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ एक दिवसीय शिविर आयोजित
चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हेबरा इटावा का राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ एक दिवसीय शिविर आयोजित चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का चतुर्थ एक दिवसीय शिविर 12/03/2026 को अधिग्रहीत ग्राम वैदपुरा में आयोजित किया गया । विदित हो कि सात दिवसीय विशेष शिविर 19-26 feb 2026 तक आयोजित किया गया था । इस सात दिवसीय दिन रात्रि विशेष शिविर के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा और प्रगति के बारे में जानने के उद्देश्य से इस अंतिम चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान निम्न ऑब्जर्वेशन किए गए ---- 1- पहले की तुलना में अब ग्राम बासी पेयजल का दुरुपयोग कम कर रहे थे , क्योंकि स्वयंसेवकों की जागरूकता का असर था कि अब जरूरत के समय ही सुमेरसेबुल पंप चल रहे थे । 2- अनावश्यक बिजली के उपकरण नहीं चल रहे थे जिससे ऊर्जा की बचत में ग्रामीण सहयोग दे रहे हैं । 3- स्वच्छता को लेकर अब लोग अधिक जागरूक हैं । और कचड़ा निर्धारित जगह पर ही निस्तारित मिला । 4- मंदिर परिसर और गौशाला में विगत सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान चलाया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियान सफल मिला । 5- डॉ आंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान का प्रभाव दिखा । 6- समस्त ग्राम वासियों, छोटे बच्चों और युवाओं में एन एस एस के हम स्वयंसेवकों के लिए बहुत आदर का भाव मिला और सभी ने हमारे कार्यों को सराहा । धन्यवाद डॉ नीरज कुमार कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा सैफई इटावा