चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा सैफई इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन-रात्रि) का सातवें दिन हुआ भव्य समापन 26/02/2026
चौधरी चरण सिंह कॉलेज के एन एस एस शिविर का हुआ समापन चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय दिन रात्रि विशेष शिविर उच्च प्राथमिक विद्यालय वैदपुरा में प्राचार्य प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा और उप प्राचार्य प्रो फतेह बहादुर सिंह यादव के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार के नेतृत्व में दिनांक 20 फरवरी से आयोजित किया जा रहा है । 26 फरवरी को सातवें दिन शिविर का समापन हुआ शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजसेवी एवं पर्यावरण विद श्री अखिलेश तिवारी जी और विशिष्ट अतिथि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती वन्दना सिंह जी ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ किया । स्वयंसेवकों द्वारा एन एस एस लक्ष्य गीत का गायन किया गया जिससे वातावरन सेवा मय हो गया । इस अवसर पर डॉ पुनीत मिश्रा , श्री दिनेश सिंह , श्रीमती तबस्सुम , श्रीमती पूजा यादव और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार ने प्रतिभागी स्वयंसेवक छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र और मैडल वितरित किए । साथ ही साथ शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न पोस्टर, स्लोगन लेखन, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया । विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को भी स्वयंसेवक छात्र दिवाकर चौरसिया और रंजीत कुमार द्वारा पुरस्कृत करके उनका मनोबल बढ़ाया गया । इस अवसर पर पूर्व स्वयंसेवकों बॉबी शाक्य, उमेश निषाद, मेघा, छवि, लक्ष्मी , रजनी , और सानिध्य को प्रमाणपत्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया । छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । कार्यक्रम के अंत में डॉ नीरज कुमार कुमार द्वारा स्कूल के स्टाफ , ग्राम प्रधान , एवं अन्य अतिथियों और छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया । 50 स्वयंसेवकों के साथ दिन रात की मेहनत के फलस्वरूप सफल शिविर आयोजित हुआ जिसमें प्रमाणपत्र और मैडल पाकर सबके चेहरे खिल उठे । लंच के बाद दोपहर 3 बजे से सभी स्वयंसेवकों ने अपने अपने घरों की ओर प्रस्थान किया । धन्यवाद डॉ नीरज कुमार कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा इटावा