चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर – 6th दिवस 25/02/2026
*चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेबरा, इटावा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर*
सष्टम दिवस 25/02/26
*प्रथम सत्र- योग प्राणायाम और परेड सत्र* -
सष्टम दिन की शुरुआत योग , प्राणायाम , ध्यान से हुई । जिसमें दिव्यांशु विश्वकर्मा , लवीश यादव ने सभी स्वयंसेवकों को योग और प्राणायाम करवाया । इसमें भुजंगासन, सूर्य नमस्कार , ताड़ासन , अनुलोम विलोम, कपालभाति, ध्यान , इत्यादि आसान और पी टी की ।इसके उपरांत गणतंत्र *स्वच्छता एवं साज सज्जा कमेटी* ने शिविर स्थल , विद्यालय के आसपास बृहद स्वक्षता कार्य किया । *प्रबंधन समिति* ने छठवें दिवस के कार्यों की तैयारियां पूर्ण की । *भोजन समिति* ने तब तक चाय नाश्ता तैयार किया और स्वच्छता एवं अन्य तैयारियों के उपरांत सभी को फल , और नाश्ता परोसा गया जिसे सभी ने चाव से खाया ।
*द्वितीय सत्र - प्रोजेक्ट कार्य* *नशा मुक्ति सेमिनार*
आज प्रोजेक्ट कार्य के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान से पधारी बहनों और भाइयों द्वारा *नशा मुक्त युवा- स्वस्थ भारत* विषय पर अपना सेमिनार रखा । प्राचार्य प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा जी ने सभी युवाओं को नशा मुक्ति शपथ दिलाई ।
सभी अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार ने अपने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर सभी को बैज लगाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान करके किया । इसके उपरांत बड़ी एल ई डी स्क्रीन पर नशा मुक्ति अभियान से संबंधित विभिन्न शॉर्ट फिल्में दिखाई गई , जिनसे युवाओं ने बहुत प्रेरणा ली ।
*तृतीय सत्र - अकादमिक सत्र - My Bharat OUTREACH कार्यक्रम*
दोपहर भोजन और विश्राम के बाद आज के अकादमिक सत्र मे मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में my Bharat इटावा केन्द्र से जिला युवा अधिकारी सुश्री सोनिका चंद्रा जी की गरिमामई उपस्थिति रही । जिनका स्वागत स्वयंसेवक मेघा और प्रियांशु विश्वकर्मा ने किया । अपने उद्बोधन में चंद्रा जी ने सभी स्वयंसेवकों को माई भारत पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया और अपने विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और स्टूडेंट वेलफेयर की स्कीम्स से अवगत करवाया । उन्होंने सभी को माई भारत पर रजिस्ट्रेशन करके इसपर अधिक से अधिक सक्रिय रहने हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
*चतुर्थ सत्र - खेल कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों*
शाम के समय भूले बिसरे गांव के खेल कूद , पिण्डू, लूडो ,म्यूजिकल चेयर और कबड्डी का आयोजन किया गया । जिसमें शिविरार्थियों सहित स्कूल के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया । शाम ढलने पर रात्रि खाने की तैयारियों के बीच सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया । जिसमें दीपक कुमार, ने गीत गया । तो अंजलि, संध्या , लक्ष्मी , मेघा , रोक्सी ने भजनो का गायन और नृत्य किया । वही दीपक चौरसिया , हिमांशु , और अन्य छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए ।
*पंचम सत्र - समीक्षा बैठक*
रात्रिकालीन भोजन के बाद सभी समितियों के टीम लीडर्स के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमे पंचम दिवस की गतिविधियों और कार्यों पर चर्चा हुई , इसके साथ ही पांचवा दिन समाप्त हुआ और सभी रात्रि विश्राम हेतु यथास्थान चले गए ।
धन्यवाद
डॉ नीरज कुमार
कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई
चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.