चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा में सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन रहा लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका के नाम प्रतियोगिताओं में 4th दिवस 23/02/2026
*चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेबरा, इटावा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर*
चतुर्थ दिन 23/02/26
*प्रथम सत्र- योग प्राणायाम और परेड सत्र* -
तृतीय दिन की शुरुआत योग , प्राणायाम , ध्यान से हुई । जिसमें टीम लीडर उमेश निषाद ने सभी स्वयंसेवकों को योग और प्राणायाम करवाया । इसमें भुजंगासन, सूर्य नमस्कार , ताड़ासन , अनुलोम विलोम, कपालभाति, ध्यान , इत्यादि आसान और पीटी की ।
इसके उपरांत गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2025 के प्रतिभागी बॉबी शाक्य ने सभी स्वयंसेवकों को परेड और ड्रिल का अभ्यास करवाया । *स्वच्छता एवं साज सज्जा कमेटी* ने शिविर स्थल , विद्यालय के आसपास बृहद स्वक्षता कार्य किया । *प्रबंधन समिति* ने द्वितीय दिवस के कार्यों की तैयारियां पूर्ण की । *भोजन समिति* ने तब तक चाय नाश्ता तैयार किया और स्वच्छता एवं अन्य तैयारियों के उपरांत सभी को फल , और नाश्ता परोसा गया जिसे सभी ने चाव से खाया ।
*द्वितीय सत्र - प्रोजेक्ट कार्य*
आज प्रोजेक्ट कार्य के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित बाबा साहब आंबेडकर पार्क में श्रमदान करके सिंगल यूज़ प्लास्टिक एकत्रित की गई और बृहद स्वछता अभियान चलाया गया, जिससे पार्क चमक उठा ।
*तृतीय सत्र -अकादमिक सत्र - लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषयक प्रतियोगिताएं*
शिविर के चौथे दिन दोपहर भोजन के बाद अकादमिक सत्र मे आज पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं । जिसमें निर्णायक की भूमिका में श्रीमती वन्दना सिंह , श्री दिनेश सिंह एवं श्रीमती तबस्सुम आरा ने सभी के पोस्टर देखे ये स्लोगन का मूल्यांकन करके उनको मार्किंग की और विजेताओं के नतीजे सुरक्षित रखे । सभी विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा । कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार ने अतिथि को NSS बैज लगाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया ।
*चतुर्थ सत्र - खेल कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों*
शाम के समय भूले बिसरे गांव के खेल कूद ,इंडिजीनियस खेल में म्यूजिकल चेयर और कबड्डी का आयोजन किया गया । जिसमें शिविरार्थियों सहित स्कूल और गांव के युवाओं ने भी प्रतिभाग किया । शाम ढलने पर रात्रि खाने की तैयारियों के बीच सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया । जिसमें प्रशांत कुमार , अमन कुमार , लवीश यादव , संध्या , लक्ष्मी , रोक्सी ने भजनो का गायन और नृत्य किया ।
*पंचम सत्र - समीक्षा बैठक*
रात्रिकालीन भोजन के बाद सभी समितियों के टीम लीडर्स के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमे चतुर्थ दिवस की गतिविधियों और कार्यों पर चर्चा हुई , इसके साथ ही चतुर्थ दिन समाप्त हुआ और सभी रात्रि विश्राम हेतु यथास्थान चले गए ।
धन्यवाद
डॉ नीरज कुमार
कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई
चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.