चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर – तृतीय दिवस 22/02/26
*चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेबरा, इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर में तीसरा दिन सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के नाम* वैदपुरा संवाद सूत्र ।। चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत तृतीय दिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई गई जो शिविर स्थल से प्रारंभ होकर वैदपुरा बाजार होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची जहां पुलिस स्टेशन वैदपुरा के स्टाफ ने सभी को जागरूक किया । छात्र छात्राओं ने हेलमेट और सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने हेतु सभी को प्रेरित किया । छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नुक्कड़ नाटक का मंचन वैदपुरा चौराहे पर किया । इस अवसर पर वैदपुरा थाने के स्टाफ श्री कृष्ण पाल जी ने सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी से संबंधित अपना उद्बोधन दिया और उन्होंने बताया कि किस प्रकार आपके साथ साइबर फ्रॉड होने पर आप पुलिस विभाग एवं साइबर पुलिस की मदद ले सकते हैं इस अवसर पर पूरा थाने की महिला पुलिस स्टाफ ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्रों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर और विभिन्न सरकारी महिला उत्थान योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं के बारे में अपने गांव देहात में सभी महिलाओं और बच्चियों को जागरूक करें और सरकार की इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं इस अवसर पर समाजसेवी श्री अखिलेश तिवारी उपस्थित रहे जो राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर संयोजन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार ने सभी अतिथियों का पुलिस विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया।