चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर – द्वितीय दिवस 21/02/26
*चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेबरा, इटावा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर*
द्वितीय दिन 21/02/26
*प्रथम सत्र- योग प्राणायाम और परेड सत्र* -
द्वितीय दिन की शुरुआत योग , प्राणायाम , ध्यान से हुई । जिसमें टीम लीडर मेघा पांडे ने सभी स्वयंसेवकों को योग और प्राणायाम करवाया ।
इसके उपरांत गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2025 के प्रतिभागी बॉबी शाक्य ने सभी स्वयंसेवकों को परेड और ड्रिल का अभ्यास करवाया । इसके उपरांत *स्वच्छता एवं साज सज्जा कमेटी* ने शिविर स्थल , विद्यालय के आसपास बृहद स्वक्षता कार्य किया । *प्रबंधन समिति* ने द्वितीय दिवस के कार्यों की तैयारियां पूर्ण की । *भोजन समिति* ने तब तक चाय नाश्ता तैयार किया और स्वच्छता एवं अन्य तैयारियों के उपरांत सभी को फल , और नाश्ता परोसा गया जिसे सभी ने चाव से खाया ।
*द्वितीय सत्र - प्रोजेक्ट कार्य*
आज प्रोजेक्ट कार्य के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित संपर्क मार्ग पर श्रमदान करके सड़क के लगभग 200 मीटर हिस्से को सही किया गया । जिसमें गड्ढों को सही करना , आसपास से झाड़ियों को हटाना और गंदगी की सफाई प्रमुख रहे ।
*तृतीय सत्र -अकादमिक सत्र - मतदाता जागरूकता और नवीन वोटर पंजीकरण जागरूकता सत्र*
शिविर के दूसरे दिन दोपहर भोजन के बाद अकादमिक सत्र में आज राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा मतदाता जागरूकता और नवीन वोटर पंजीकरण विषय पर व्याख्यान दिया गया । डॉ वीरेंद्र कुमार ने संविधान में प्रदत्त विभिन्न मानवाधिकारों सहित , मतदान के अधिकार और वोट की ताकत के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में सभी को अपना वोट बनवाना चाहिए और बढ़चढ़ कर वोटिंग के लिए स्वयं और समाज को प्रेरित करना चाहिए । स्वस्थ लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका बहुत महत्पूर्ण है इसलिए युवा जाति , धर्म से ऊपर उठकर स्वयं वोट करें और अन्य को भी जागरुक करें ।।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार ने अतिथि को NSS बैज लगाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया ।
*चतुर्थ सत्र - खेल कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों*
शाम के समय भूले बिसरे गांव के खेल कूद ,इंडिजीनियस खेल खो खो और कबड्डी का आयोजन किया गया । जिसमें शिविरार्थियों सहित स्कूल और गांव के युवाओं ने भी प्रतिभाग किया । शाम ढलने पर रात्रि खाने की तैयारियों के बीच सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया । जिसमें उमेश निषाद , राज मिश्रा , हर्षित यादव , अंश यादव , लक्ष्मी , छवि ,मेघा ,रोहित , संध्या , राजकिशोर , ने भजनों और देश भक्ति गीतों का गायन किया ।
*पंचम सत्र - समीक्षा बैठक*
रात्रिकालीन भोजन के बाद सभी समितियों के टीम लीडर्स के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमे द्वितीय दिवस की गतिविधियों और कार्यों पर चर्चा हुई और तृतीय दिवस की गतिविधियों के आयोजन की रूपरेखा तथा और बेहतर आयोजन कैसे किया जाए उस पर विचार किया गया । इसके साथ ही द्वितीय दिन समाप्त हुआ और सभी रात्रि विश्राम हेतु यथास्थान गए ।
धन्यवाद
डॉ नीरज कुमार
कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई
चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.