चौधरी चरण सिंह पी.जी. कॉलेज, हैवरा, इटावा का सात दिवसीय विशेष शिविर 2025-26 प्रारंभ 20/06/2026 प्रथम दिवस
*चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेबरा, इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ* प्रथम दिन 20/02/26 *प्रथम सत्र* - शिविर तैयारियां प्रातः सभी छात्र छात्राएं शिविर स्थल पर सुबह 8 बजे पहुंच गए । और पहुंचकर अपना अपना सामान , बैग इत्यादि निर्धारित कक्ष में रखने के बाद पूर्व निर्धारित समितियों के अनुसार *स्वच्छता एवं साज सज्जा कमेटी* ने शिविर स्थल , विद्यालय के आसपास बृहद स्वक्षता कार्य किया । *प्रबंधन समिति* ने उदघाटन कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण की । *भोजन समिति* ने तब तक चाय नाश्ता तैयार किया और स्वच्छता एवं अन्य उदघाटन तैयारियों के उपरांत सभी को फल , और नाश्ता परोसा गया जिसे सभी ने चाव से खाया । *द्वितीय सत्र - शिविर उदघाटन सत्र* चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 20 फरवरी से 26 फरवरी, 2026 तक उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राचीन राम - शिव मंदिर वैदपुरा सैफई इटावा में किया जा रहा है। शिविर के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ एन एस एस लक्ष्य गीत के साथ हुआ । प्राचार्य प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा ने एन एस एस ध्वज का आरोहण किया और विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री दिलवर सिंह एवं प्राचार्य जी ने जामुन के वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा जी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों जैसे सेवा, समर्पण एवं अनुशासन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि श्री दिलावर सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना को जोड़ते हुए कहा कि युवा शक्ति यदि सकारात्मक दिशा में कार्य करे तो समाज में व्यापक परिवर्तन संभव है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाजसेवा के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करने की प्रेरणा दी। और कहा कि युवा चाहे तो समाज सेवा के माध्यम से देश की संसद तक पहुंच सकता है । विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापिका श्रीमती वन्दना जी ने शिविर के आयोजन हेतु महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय परिवार और स्टाफ के पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा शिविर को सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर और बेज लगाकर स्वागत किया । साथ ही साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना एवं उसके उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना महात्मा गांधी जी की जन्म शताब्दी वर्ष में 24 सितंबर, 1969 को की गई थी। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा स्रोत महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद जी हैं जिनके विचारों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा समर्पण के लिए जोड़ा गया। साथ ही कार्यक्रम अधिकारी ने सत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवकों का विवरण और महाविद्यालय दर किए जा रहे जागरूकता एवं समाज सेवी कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को इसके आदर्श वाक्य “NOT ME BUT YOU” से जोड़ते हुए प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। समाजसेवी और पर्यावरण विद श्री अखिलेश तिवारी जी ने कहा कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, साक्षरता एवं ग्राम विकास से संबंधित विविध गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी जिससे निश्चित रूप से गांव में जागरूकता फैलेगी । इस अवसर पर पूर्व स्वयंसेवक आशीष , हिमेश , पंकज , रोहित , बॉबी शाक्य , उमेश , सहित 50 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। शिविर के प्रथम दिन उत्साह एवं अनुशासन का वातावरण देखने को मिला, जिससे आगामी दिनों में प्रभावी सामाजिक कार्यों की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रगान के साथ उदघाटन सत्र कार्यक्रम का समापन किया गया। *तृतीय सत्र - आगामी शिविर रूपरेखा एवं तैयारी हेतु चर्चा* आगामी 7 दिनों में होने वाली गतिविधियों , कार्यक्रम , रैलियों , और जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन लंच के बाद किया गया । और निर्धारित किया गया कि गौशाला , अस्पताल , डेयरी , मंदिर , अमृत सरोवर , और सेंगर नदी हमारे शिविर में मुख्य कार्यस्थल रहेंगे । *चतुर्थ सत्र - खेल कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों* शाम के समय भूले बिसरे गांव के खेल कूद ,इंडिजीनियस खेल का आयोजन किया गया । जिसमें शिविरार्थियों सहित स्कूल और गांव के युवाओं ने भी प्रतिभाग किया । शाम ढलने पर रात्रि खाने की तैयारियों के बीच सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया । जिसमें लक्ष्मी , छवि ,मेघा ,रोहित , संध्या , राजकिशोर , उमेश ने भजनों का गायन किया । इस सत्र में समाजसेवी श्री अखिलेश तिवारी जी हमारे साथ रहे । *पंचम सत्र - समीक्षा बैठक* रात्रिकालीन भोजन के बाद सभी समितियों के टीम लीडर्स के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें आज की गतिविधियों और कार्यों पर चर्चा हुई और कल के दिन की गतिविधियों के आयोजन की रूपरेखा तथा और बेहतर आयोजन कैसे किया जाए उस पर विचार किया गया । इसके साथ ही प्रथम दिन समाप्त हुआ और सभी रात्रि विश्राम हेतु यथास्थान गए । धन्यवाद डॉ नीरज कुमार कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा