चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा इटावा की NSS इकाई का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित 03/11/2026
प्रथम एक दिवसीय शिविर 03/11/2026
स्थान - अधिग्रहित ग्राम वैदपुरा सैफई इटावा - उच्च प्राथमिक विद्यालय वैदपुरा।
चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा के NSS स्वयंसेवकों का सत्र 2026-27 हेतु प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन आज दिनांक 03/11/2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय वैदपुरा में आयोजित किया गया है । आज के शिविर के प्रथम सत्र में *नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम के अंतर्गत जागरूकता रैली* का आयोजन किया गया । इसके साथ ही *स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर और आसपास बृहद जागरूकता अभियान* चलाया गया जिसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक को एकत्रित करके डिस्पोज किया गया । दोपहर के अल्पाहार के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधि आयोजित हुई जिसमें देश भक्ति गीत और पिद्दू एवं कबड्डी जैसे खेल का आयोजन किया गया । कार्य्रकम के अंत में डॉ नीरज कुमार द्वारा विद्यालय के शिक्षकों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
डॉ नीरज कुमार
कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा सैफई इटावा
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.