चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा में नव प्रवेशित Nss स्वयंसेवकों हेतु ओरिएंटेशन – फ्रेशर्स कार्यक्रम का आयोजन 14/10/2026
*NSS orientation/freshers program 2026* चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वितीय वर्ष के स्वयंसेवकों द्वारा आज सत्र 2026-27 में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए orientation- fresher कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा जी द्वारा की गई । इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक , भाषण , डिबेट इत्यादि आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्णायक के रूप में डॉ निधि पाण्डेय , डॉ अरुणा दीक्षित और डॉ अंशुल चंद्रा द्वारा किया गया । कार्यक्रम का मंच संचालन स्वयंसेवक अभिषेक यादव और बॉबी शाक्य द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संयोजन सक्रिय स्वयंसेवक दीपांशु विश्वकर्मा , राज मिश्रा , देशांत यादव , पल्लवी वर्मा , संध्या कुमारी द्वारा किया गया । कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विधाओं में योग्य स्वयंसेवकों का चयन संभव हुआ । इस प्रकार के आयोजन से Nss के प्रति छात्र छात्राओं में पुनः लगाव बढ़ेगा । कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद डॉ नीरज कुमार कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया । धन्यवाद डॉ नीरज कुमार कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई