चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा इटावा के NSS स्वयंसेवकों ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन 10/10/2026
*सेवा संकल्प अभियान* राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और माय भारत के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान में आज 10/10/2026 को चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार और माय भारत इटावा की युवा अधिकारी उप निदेशक सोनिका चंद्रा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । इस कार्य्रकम में छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय से सैफई पुलिस स्टेशन चौराहे तक जागरूकता रैली निकाली । इसके उपरांत सैफई चौराहा पर आमजन को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन हेतु जागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई । इस दौरान स्वयंसेवकों ने सभी राहगीरों से हेलमेट लगाने और सीटबेल्ट का प्रयोग करने का अनुरोध किया गया । धन्यवाद डॉ नीरज कुमार कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा इटावा