चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा इटावा में NSS स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया , अच्छा कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसवेक पुरस्कार से सम्मानित किया गया 24/09/26
चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा इटावा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस को बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर सेवा ही संकल्प अभियान थीम के अंतर्गत वृक्षारोपण , नशा मुक्त शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए । महाविद्यालय प्रबंध समिति और प्राचार्य प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा , उप प्राचार्य प्रो फतेह बहादुर सिंह यादव की प्रेरणा और सहयोग से पूर्व वर्षों में शानदार कार्य करने वाले और समाजसेवा में तत्पर रहे तथा विभिन्न राज्य , एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वयंसेवकों को *स्वामी विवेकानंद सर्वश्रेष्ठ स्वयंसवेक पुरस्कार* प्रदान किए गए । पुरस्कार प्राप्त करके सभी विजेताओं के चेहरे खिल उठे । इस वर्ष NSS में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को आज के कार्यक्रम से समाजसेवा की असीम प्रेरणा प्राप्त हुई । छात्र छात्राओं ने फॉक गायन, गजल गायन , और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्थापना दिवस को यादगार बना दिया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।