चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा इटावा में सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण, ड्रॉइंग एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 22/09/2026
*सेवा ही संकल्प अभियान 2026* 22/09/2026 *भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता* राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा इटावा के तत्वावधान में आज 22/09/2026 को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन और Nss कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार के संयोजन में हुआ । *विकसित भारत - विकसित उत्तर प्रदेश* थीम के आधार पर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग से डॉ प्रमोद सिंह , अंग्रेजी विभाग से डॉ भास्कराचार्य , राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ जान मोहम्मद और हिंदी विभाग से डॉ जटा शंकर यादव सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकों का योगदान रहा । कार्यक्रम में कुल 90 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । धन्यवाद डॉ नीरज कुमार कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना