चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का पांचवा दिन रहा नशा मुक्ति अभियान के नाम 24/02/2026
*चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेबरा, इटावा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर*
पंचम दिवस 24/02/26
*प्रथम सत्र- योग प्राणायाम और परेड सत्र* -
पंचम दिन की शुरुआत योग , प्राणायाम , ध्यान से हुई । जिसमें दिव्यांशु विश्वकर्मा , लवीश यादव ने सभी स्वयंसेवकों को योग और प्राणायाम करवाया । इसमें भुजंगासन, सूर्य नमस्कार , ताड़ासन , अनुलोम विलोम, कपालभाति, ध्यान , इत्यादि आसान और पीटी की ।
इसके उपरांत गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2025 के प्रतिभागी बॉबी शाक्य ने सभी स्वयंसेवकों को परेड और ड्रिल का अभ्यास करवाया । *स्वच्छता एवं साज सज्जा कमेटी* ने शिविर स्थल , विद्यालय के आसपास बृहद स्वक्षता कार्य किया । *प्रबंधन समिति* ने पंचम दिवस के कार्यों की तैयारियां पूर्ण की । *भोजन समिति* ने तब तक चाय नाश्ता तैयार किया और स्वच्छता एवं अन्य तैयारियों के उपरांत सभी को फल , और नाश्ता परोसा गया जिसे सभी ने चाव से खाया ।
*द्वितीय सत्र - प्रोजेक्ट कार्य*
आज प्रोजेक्ट कार्य के अंतर्गत वैदपुरा बाजार और मंदिर परिसर स्थित गौशाला संपर्क मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही साथ गांव में स्थित अस्पताल परिसर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक एकत्रित की गई।
*तृतीय सत्र - नशा मुक्ति रैली एवं जागरूकता संगोष्ठी*
नाश्ता इत्यादि के बाद सभी स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार के नेतृत्व में *नशा मुक्ति अभियान* के अंतर्गत एक जागरूकता रैली की । जिसमें युवाओं को नशा, शराब , पान मसाला और गुटखा का सेवन न करने हेतु नारों के माध्यम से प्रेरित किया गया । रैली उच्च प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर वैदपुरा गांव में गई जहां प्राथमिक विद्यालय में संगोष्ठी का का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण युवाओं , पुरुषों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया । इस कार्यक्रम में *उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा* के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट का बड़ा सहयोग रहा ।
*चतुर्थ सत्र -अकादमिक सत्र - लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषयक भाषण प्रतियोगिताएं*
शिविर के पांचवे दिन दोपहर भोजन के बाद शाम के समय अकादमिक सत्र मे आज भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसका विषय *लोकतंत्र में विकसित भारत हेतु युवाओं भूमिका* रहा । जिसमें निर्णायक की भूमिका में श्रीमती वन्दना सिंह , श्री दिनेश सिंह एवं श्रीमती तबस्सुम आरा ने सभी को सुना और उनको मार्किंग की तथा विजेताओं के नतीजे सुरक्षित रखे । सभी विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा । कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस सत्र में सत्र 2017-19 के पूर्व स्वयंसेवक श्री धर्मेंद्र यादव पधारे जिन्होंने अपने अनुभवों से सभी स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया । विदित हो कि धर्मेंद्र बहुत ही सक्रिय स्वयंसेवक रहे है जिन्होंने अपने कार्यकाल में रोड एक्सीडेंट में लगभग 20 लोगों की जान बचाई , न सिर्फ उनको समय से हॉस्पिटल पहुंचाया अपितु उनको अपना रक्तदान करके जीवन भी बचाया । ऐसे युवा वास्तव में समाज के लिए प्रेरणाश्रोत हैं ।
*पंचम सत्र - खेल कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों*
शाम के समय भूले बिसरे गांव के खेल कूद ,इंडिजीनियस खेल में म्यूजिकल चेयर और कबड्डी का आयोजन किया गया । जिसमें शिविरार्थियों सहित स्कूल और गांव के युवाओं ने भी प्रतिभाग किया । शाम ढलने पर रात्रि खाने की तैयारियों के बीच सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया । जिसमें दीपक कुमार, ने गजल का गायन किया तो शिवी, , संध्या , लक्ष्मी , मेघा , रोक्सी ने भजनो का गायन और नृत्य किया । वही रंजीत कुमार , हिमांशु , और अन्य छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए ।
*सष्टम सत्र - समीक्षा बैठक*
रात्रिकालीन भोजन के बाद सभी समितियों के टीम लीडर्स के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमे पंचम दिवस की गतिविधियों और कार्यों पर चर्चा हुई , इसके साथ ही पांचवा दिन समाप्त हुआ और सभी रात्रि विश्राम हेतु यथास्थान चले गए ।
धन्यवाद
डॉ नीरज कुमार
कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई
चौधरी चरण सिंह पी जी कॉलेज हैवरा इटावा
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.