चौधरी चरण सिंह पीजी कालेज हैवरा इटावा के स्वयंसेवकों ने की वृद्धाश्रम में सेवा
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और माई भारत के तत्वावधान में चल रहे कार्यक्रम एक वृद्धाश्रम गोद लेने के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेबरा इटावा के छात्र-छात्राओं ने सैफई जसवंतनगर रोड पर शाहजहांपुर लारखौर गांव में स्थित विशुद्ध विज्ञान अन्वेषण संस्थान एवं वृद्ध आश्रम को गोद लिया हैं । और may 2026 एवं जून 2026 में वहां जाकर साफ सफाई ,स्वच्छता, भोजन वितरण, खेल कूद , एवं वृद्धो की सेवा , इत्यादि कार्य में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया । इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार के नेतृत्व में लगभग 40 स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया ।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.