एक पेड़ मां के नाम, आम बजट 2024 पर चर्चा
राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज की सावित्रीबाई फुले छात्रा इकाई की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आज दिनाँक 30/07/2024 को एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत छात्राओं ने अपनी मां के नाम के पौधे रोपित किये। तत्पश्चात आम बजट 2024 पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। छात्रा आराध्या ने बजट इतिहास व वर्तमान विषय पर अपने विचार रखें। छात्रा नैना शुक्ला व आफरीन बानो ने बजट 2024 में महिलाओं एवं युवाओं को मिल रहे लाभ के बारे में चर्चा की। छात्रा रुशदा अंजुम ने बजट 2024 मे शिक्षा, सड़क, रोजगार, व अन्य विकास क्षेत्र में योगदान की बात रखी। छात्रा नंदिनी दुबे ने बजट 2024 में टैक्स क्षेत्र में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। छात्रा सुमेधा ने बजट से संबंधित भूतपूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली व रविंद्र नाथ टैगोर की कुछ पंक्तियां प्रस्तुत की। महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रीतू सिंह द्वारा छात्राओं को आशीर्वचन व शुभकामनाएं दी गई। साथ ही प्राचार्य महोदया ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन मे छात्राओं को लगाए हुए पेड़ों के रखरखाव हेतु उत्साहित किया।छात्राओं को बजट की बारीकीयों को समझाते हुए प्राचार्य मैडम ने प्रत्येक क्षेत्र में जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अंबरीन फातिमा, श्री पी. पी यादव एवं महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्य द्वारा सहभागिता की गई।