एक पेड़ मां के नाम
*एक पेड़ मां के नाम - वृक्षारोपण अभियान* दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के निर्देशन में देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए अभियान "एक पेड़ के मां नाम" तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लाल चंदन का पेड़ लगाकर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में प्रदेशवासियों का आह्वान करने के अंतर्गत आज इस अभियान की शुरुआत करते हुए वॉलिंटियर्स के द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें मुख्य रूप से आम एवम् सहजन के पेड़ लगाए गए प्रदेश सरकार के द्वारा 54 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य को देखते हुए यह अभियान 20 जुलाई तक निरंतर चलाया जाएगा। छात्राओं के द्वारा क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया को लेकर एक जागरूकता रैली भी निकल गई तथा पर्यावरण एवं वन संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर वंदना निगम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए तथा उसका पालन पोषण करने की जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से लेनी चाहिए तभी यह अभियान कारगर साबित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त वॉलिंटियर्स का विशेष सहयोग रहा।