एक दिवसीय तृतीय विशेष शिविर-16 फरवरी 2026
आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को अविका डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पल्लवी यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चांदापुर में एक दिवसीय तृतीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर का शुभारंभ एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ किया गया। शिविर का मुख्य विषय “स्वच्छता ही सेवा एवं वृक्षारोपण” रखा गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में झाड़ू लगाकर गली-मोहल्लों तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की और ग्रामीणों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। नियमित साफ-सफाई अपनाकर हम अनेक प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया तथा स्वच्छ एवं हरित ग्राम बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे ।