आज के जमाने में महिलाएं पुरुषों से कम नही: डॉ पल्लवी – कार्यक्रम दिनांक 07 मार्च 2025
आज के जमाने में महिलाएं पुरुषों से कम नही: डॉ पल्लवी • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल किया जागरूक जलालाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। गुगरापुर क्षेत्र के चांदापुर स्थित अविका डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर कार्यक्रम आयोजन किया गया। महाविद्यालय के समस्त एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्र- छात्राओं ने रैली निकाल कविता स्लोगन व लघु नाटिकाओं के द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ हरिओम ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ पल्लवी यादव ने कहा कि आज के जमाने में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों को बराबर समानता मिल रही है। और महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किए।