आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना( इकाई द्वितीय) की सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस दिनांक 17.03.2024 | Mahatma Gandhi Sewa League | CSJMU, Kanpur
आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना( इकाई द्वितीय) की सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस दिनांक 17.03.2024
दिनांक 17. 3 .2024 को आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर ( दिनांक 15 .3 .2024 से 21 .3.2024 ) का आयोजन किया जा रहा है शिविर के तृतीय दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यकत्रियों ने सर्वप्रथम योग के द्वारा अपनी दिनचर्या की शुरुआत की जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है । इसके पश्चात छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए रैली का आयोजन किया उसके साथ-साथ छात्राओं ने लोगों को हेलमेट पहनने की लिए जागरूक एवं प्रेरित किया । कार्यक्रमों की इसी कड़ी में छात्राओं ने श्रमदान की महत्वता को समझते हुए प्रांगण में साफ सफाई की । स्वच्छता कार्यक्रम के द्वारा उन्होंने अपने सेवा धर्म का अनुपालन किया ।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.