अटल बिहारी बाजपेई शताब्दी वर्ष कार्यक्रम – 20 दिसम्बर 2025
*दिनांक 20 दिसंबर 2025 को अविका डिग्री कॉलेज, कन्नौज* में उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार एवं प्राचार्य श्री हरि ओम के कुशल निर्देशन में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25 दिसंबर 2024–25 दिसंबर 2025) के समापन समारोह के अंतर्गत महाविद्यालय स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च शिक्षा विभाग की प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार “ *अटल जी एवं सुशासन का महत्व” विषय पर भाषण प्रतियोगिता* तथा अटल जी की रचित कविताओं पर एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पल्लवी यादव के निर्देशन में किया गया। प्रतिभागी छात्राओं ने अपने विचारों में अटल बिहारी वाजपेई जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रखर वक्ता, कवि, पत्रकार एवं दूरदर्शी राष्ट्रनेता बताया। साथ ही पोखरण परमाणु परीक्षण, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी उपलब्धियों का उल्लेख किया। काव्य पाठ में “कदम मिलाकर चलना होगा”, “क्या हार में क्या जीत में”, “मौत से ठन गई” सहित अटल जी की प्रमुख रचनाओं का प्रभावशाली पाठ प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने अटल जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। *परिणाम:* भाषण प्रतियोगिता— प्रथम: दीक्षा, द्वितीय: दिव्या, तृतीय: ज्योति यादव एकल काव्य पाठ — प्रथम: दीक्षा, द्वितीय: मुस्कान, तृतीय: दिव्या कार्यक्रम में प्राचार्य श्री हरि ओम एवं डॉ. पल्लवी यादव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई तथा सभी विजेता व प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।