अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को अविका डिग्री कॉलेज, कन्नौज में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को अविका डिग्री कॉलेज, कन्नौज में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में NSS के छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा महाविद्यालय के शिक्षकगणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारम्भ योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों पर संक्षिप्त परिचर्चा के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान अनुलोम-विलोम प्राणायाम तथा सूर्य नमस्कार का विशेष रूप से अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया। योगाभ्यास के उपरांत उपस्थित जनों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षकगढ़ व कर्मचारी उपस्थित रहे ।