NEHRU COLLEGE CHHIBRAMAU KANNAUJ
आज दिनांक 20/07/2024 को नेहरू कॉलेज, छिबरामऊ, कन्नौज में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशीष कुमार गुप्ता के तत्वावधान में एक पेड़ मां मॉ के नाम अभियान के तहत कॉलेज परिसर और दीनू नगला ग्राम में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में दो सौ पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण के उपरांत प्राचार्य प्रो. जयवीर सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य है। वृक्षारोपण के बाद उसे संरक्षित करने का सतत प्रयास करना चाहिए। प्रकृति को हरा भरा रखने का उत्तरदायित्व हम सभी पर है। हमें इसका निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राएं शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।