आज दिनाँक 27 अक्टूबर 2023 को नेहरु कॉलजे मंे राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के तत्वाधान में वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष तथा हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अभिनव वर्मा, तहसीलदार, छिबरामऊ ने फीता काटकर किया। प्राचार्य डॉ जयवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा हमें अपने मत के मूल्य को पहचानने की आवश्यकता है। मतदान के माध्यम से हम लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं। मत हमारा संवैधानिक अधिकार है। बतौर सजग नागरिक हमें मददान करके व्यवस्था संचालन में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए।