दिनांक 17.10.2023 को नेहरू कॉलेज, छिबरामऊ, कन्नौज में मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ०जयवीर सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सबने यह प्रण लिया कि वे बालिकाओं एवं महिलाओं का सम्मान करेंगे व उनके अधिकारों की सुरक्षा एवं उनके विकास के लिए समान अवसर प्रदान करने में अपना पूरा योगदान देंगे। प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से अपने कृत्यों, शब्दों तथा कर्मों से किसी भी बालिका एवं महिला के अधिकारों एवं मर्यादा का हनन नहीं होने देंगे। मिशन शक्ति अभियान में रोवर्स समिति के संयोजक डॉ० प्रियंका एवं श्री मनीष कुमार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ आशीष कुमार गुप्ता ने किया। मिशन शक्ति अभियान के फेज 4.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर कॉलेज द्वारा किया जाता रहेगा। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः।‘‘ जिस समाज मे नारी का सम्मान होता है, वहाँ समस्त दैवीय शक्तियों का निवास होता है। मनुस्मृति में दर्ज उक्त कथन दिनाँक 19 अक्टूबर 2023 को नेहरु कॉलेज, छिबरामऊ, कन्नौज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स रेंजर्स समितियों के तत्वावधान में आयोजित महिला सशक्तीकरण के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान 4.0 मं े की गयी। कार्यक्रम मंे प्राचार्य डॉ जयवीर सिंह ने कहा हमें महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक विकास में सहयोगात्मक भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। समाज में लिंग के आधार पर किसी किस्म का भेदभाव नहीं होना चाहिए। स्त्री शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ बबिता यादव ने महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के बारे में बताया। आपने कहा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को जानकारी महिलाओं को सशक्त बनाती है। वे किसी भी किस्म के भेदभाव और उत्पीड़न का मुकाबला करन े मंे सक्षम होती हंै और मुखरता से उसका प्रतिरोध करती हैं। समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डा0 उदयपाल सिंह जी ने विद्यार्थियों को साइबर क्राईम तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों से सतर्क रहन े तथा सुरक्षित रहने का सन्देश दिया।