पर्यावरण और सेवा पर आयोजित कार्यक्रम की प्रतिवेदन रिपोर्ट दिनांक : 19 अगस्त 2026 आयोजक : राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) पर्यावरण सेवा के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा “पर्यावरण और सेवा” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों तथा आम जनता को पर्यावरण सेवा के प्रति जागरूक करना तथा समाज और पर्यावरण की सेवा के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण सेवा तथा जनसेवा का संदेश दिया। लोगों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने और पर्यावरण की रक्षा को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री डॉ आशीष गौतम, श्री उमेश निगम जी, श्री रविंद्र पालीपाल जी, श्री प्रोफेसर नवनीत कुमार मिश्रा श्री प्राचार्या डॉ विवेक द्विवेदी श्री डॉ सुनील भदौरिया श्री डॉ पी.जी. यादव अन्य एन.एस.एस. स्वयंसेवकों फोटोग्राफ-अमन अनुशासन-कंचन जैसवाल प्रांजली, आशिक़, अनिकेत,रेशम अली आदि ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हम सभी ने अतिथियों के विचारों एवं मार्गदर्शन को ध्यानपूर्वक सुना और पर्यावरण संरक्षण तथा समाज सेवा के महत्व को समझा। कार्यक्रम के माध्यम से हमें स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है। स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करके हम आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।