आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर के*राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई समर्पण के अंतर्गत 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के तहत नारी शक्ति दीवार* हस्ताक्षर अभियान तथा मानव श्रृंखला निर्मित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजू चौधरी जी ने हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया तत्पश्चात अन्य सभी प्रवक्ताओं ने भी अपने हस्ताक्षर किए प्राचार्य जी ने समाज में नारियों के स्थान को दर्शाते हुए बताया कि समाज में नारियों का स्थान सबसे अग्रणी है क्योंकि नारी ही समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नम्रता पांडे ने नारी शक्ति अभियान की जन जागरूकता के लिए पोस्टर तथा स्लोगन के माध्यम से जागरूकता प्रसारित की
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन दीवार पर हस्ताक्षर कर नारी सम्मान, समानता एवं सशक्तिकरण का संकल्प लिया। साथ ही संगोष्ठी आयोजित कर समाज को यह संदेश दिया गया कि नारी के अधिकार, सम्मान, दायित्व एवं योग्यताओं को पूर्ण महत्व दिया जाए।
_सशक्त नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला है
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.