सात दिवसीय विशेष शिविर
09 मार्च 2026 – द्वितीय दिवस
(स्थान) – के. के. गर्ल्स पी. जी. कॉलेज, किदवई नगर, कानपुर
प्रातःकालीन सत्र :
सर्वप्रथम स्वच्छता टीम के सदस्यों के द्वारा शिविर स्थल की साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने पी. टी. (शारीरिक व्यायाम) किया। इसके पश्चात डॉ. पी जी यादव सर ने स्वयंसेवकों को “सावधान” और “विश्राम” की स्थिति के बारे में भी बताया तथा अनुशासन और एकता का महत्व समझाया।
बौद्धिक सत्र :
बौद्धिक सत्र में पी. जी. यादव सर के द्वारा स्वयंसेवकों को फाइलेरियासिस रोग के लक्षण के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि यह रोग मच्छरों के काटने से फैलता है और इसे आम भाषा में हाथीपांव भी कहा जाता है। इस दौरान स्वयंसेविका वंशिका बाजपेई ने फाइलेरियासिस से संबंधित जानकारी प्रदान की।सर ने बताया कि इस रोग से बचाव के लिए आसपास सफाई रखें, पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करे तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली दवाइयों का समय पर सेवन करना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवकों को इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया |
परियोजना कार्यक्रम :
परियोजना के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने गोद ली गई नए पुरवा नई बस्ती किदवई नगर में फाइलेरिया के विषय पर रैली निकाली गई।रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न जागरूकता संबंधी नारे लगाए।रैली में लगाए गए नारे इस प्रकार हैं –
“घर-घर दवा पहुँचाएंगे”
“फाइलेरिया को दूर भगाएंगे”
“फाइलेरिया की दवाई खाओ”
“हाथीपांव को दूर भगाओ”
इसके साथ ही स्वयंसेवकों के द्वारा फाइलेरियासिस के विषय पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से लोगों को इस बीमारी के कारण, लक्षण तथा बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
नाटक में निहरिका, प्राची, वंशिका तिवारी, फातिमा सुल्ताना तथा कृष्णा ने भाग लिया और बेहतरीन अभिनय किया।
रैली के दौरान मीडिया टीम के अंतर्गत विशाल तथा शिवम शर्मा द्वारा कार्यक्रम के विभिन्न क्षेत्रों की फोटोग्राफी भी की गई।
भोजन सत्र :
फूड कमेटी के सदस्यों ने आयुष गुप्ता, अनुकृति अवस्थी, वंशिका बाजपेयी तथा स्वाति एवं अन्य लोगों ने मिलकर सभी के लिए भोजन तैयार किया, जिसको ग्रहण करने के बाद सभी ने थोड़ा आराम किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम :
स्वल्पाहार के उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक अंताक्षरी खेली तथा मिमिकरी कर आनंद लिया। इसमें खुशी खन्ना, अनामिका पाण्डेय, कंचन, रोशी तथा अन्य ने सहभागिता की।
सायंकालीन सत्र :
सायंकालीन सत्र में दिनभर के किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात लक्ष्यगीत गाकर कार्यक्रम का समापन हुआ। यह कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी. जी. यादव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
डॉ. पी. जी. यादव
कार्यक्रम अधिकारी
ब्रह्मानंद पी. जी. कॉलेज, कानपुर
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.