SECOND ONE DAY SPECIAL CAMP 18-02-2026
आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को गणेश शंकर विद्यार्थी इकाई ब्रह्मानंद पी.जी. कॉलेज, कानपुर के छात्रों द्वारा द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नए पूर्वा,नई बस्ती, किदवई नगर की मलिन बस्ती में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme) के सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया तथा नए पूर्वा,नई बस्ती कॉलोनी में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान निम्नलिखित नारे लगाए गए— “जन-जन ने ठाना है, सावधानी से गाड़ी चलाना है।” “दुर्घटना से रखनी दूरी है, तो हेलमेट सबसे ज़रूरी है।” इन नारों के माध्यम से एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाया। इन बच्चों ने नारा लगाया जैसे आंशिक मिश्रा, हर्ष कुमार प्रजापति, निहारिका ब्रह्म , प्राची, खुशी खन्ना। और बैनर पकड़ने में आंशिक केशरवानी और अनुष्का ने संयोग किया। रैली के द्वारान कुछ लोग बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे, जिन्हें स्वयंसेवकों ने हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया और वो स्वेंसवक है अनुकृति अवस्थी, फातिमा सुल्तान और वंशिका बाजपेई। रैली के द्वारान कृष्णा गिरी और क्रियान्श ओमर स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक फोटो लेकर इस पल को यादगार बनाया। और इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह कार्यक्रम, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी. जी. यादव (जूलॉजी विभाग) एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंभु कुमार (लॉ विभाग) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। दूसरा एक दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।