Special Camp: Day 3
आज दिनांक 19/02/2026 को महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर, के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 'समर्पण' के द्वारा सात दिवसीय शिविर का तृतीय दिवस का प्रारंभ हुआ। प्रारंभ में बच्चो ने सबसे पहले ध्यान किया तत्पश्चात सभी बच्चों ने लक्ष्य गीत गाया। फिर सभी स्वयं सेविकाओं ने अपने-अपने बच्चों को खेल के माध्यम से पढ़ना सिखाया, साथ में नृत्य भी सिखाया, तथा सभी स्वयं सेविकाओं ने अपने टीम के बच्चों को शिविर के आखरी दिवस में होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रोत्साहित किया। और "भिक्षा से शिक्षा" की ओर प्रतिभाग करने वाली स्वयं सेविकाओं ने बस्ती के बच्चों को आज से पढ़ाना प्रारंभ किया। उन्हें लिखने के लिए कॉपी, पेंसिल, रबड़, कट्टर, आदी चीज़ों की सुविधा प्रदान की, तथा जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं थे, उनके घर जाकर उनके माता पिता से बातचीत की, तथा जरूरी अन्य कागजात कंपोजिट विद्यालय बाबूपुरवा शिविर में लेकर आने के लिए कहा। दिवस के द्वितीय अध्याय में सभी बच्चों को स्वयं की *"आत्मरक्षा"* करना सिखाया। स्थान= कंपोजिट विद्यालय बाबूपुरवा खण्ड सदर बाजार कानपुर। दिनांक= 19/02/2026 कार्यक्रम अधिकारी (डॉ० नम्रता पांडे)