Special Camp: Day 2
आज दिनांक 18/02/2026 को महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर, के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 'समर्पण' के द्वारा सात दिवसीय शिविर का द्वितीय दिवस का प्रारंभ हुआ । प्रारंभ मे बच्चों ने ध्यान किया तत्पश्चात सभी बच्चो ने लक्ष्य गीत गाया। फिर सभी स्वयं सेविकाओं ने 5-5 बच्चों की सात टीमे बाटकर गतिविधि कराई। गतिविधियां कुछ इस प्रकार थी:-बच्चो को स्वयं का परिचय देना सिखाया (अंग्रेजी बोलना संगीत, नृत्य और मेहंदी) की गतिविधियां स्वयं सेविकाओं ने करवाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नम्रता पांडे के साथ कुछ स्वयं सेविकाओ ने डंप हाउस जाकर वहा का सर्वे किया, और डंप हाउस के बारे मे कुछ जानकारी भी प्राप्त की और वहा के मैनेजर से भी बात की और उन्होंने भी डंप हाउस के बारे मे बताया। और आज का सबसे बड़ा कार्य यह था,जिन स्वयं सेविकाओं ने टास्क लिया था उसका भी आज से प्रारंभ किया। टास्क की स्वयं सेविकाओं के नाम= ( पलक दिवाकर, मुस्कान गुप्ता, कनिष्का गौतम, विद्या, सलोनी सविता, प्रांशी कैथल।) ने डंप हाउस क्षेत्र की मुंशी पुरवा बस्ती की मूर्तिकारों के बच्चों की जाँच की जो बच्चे सड़क पर घूमते-फिरते, खेलते- कुद्दते हैं और कूड़ा कचरा बिनते हैं तो उनको स्वयंसेविकाओं ने (भिक्षा से शिक्षा) शिक्षा के लिए मुहिम चलाया। और आज उन बच्चों को कपड़े भी बांटे और कल उन्हें स्वच्छ होकर बुलाया भी गया है। और जिन बच्चो ने गतिविधियों मे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन बच्चो को स्वयं सेविकाओं ने अपनी तरफ से पुरस्कार वितरण किया। इसी प्रकार शिविर का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। स्थान = कम्पोजिट विद्यालय बाबूपुरवा खण्ड सदर बाजार कनपुर। दिनांक= 18/02/2026 समय = प्रातः 10:00 से 4:00 कार्यक्रम अधिकारी = डॉ नम्रता पांडे