आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को महिला महाविद्यालय किदवई नगर, कानपुर, के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (समर्पण) के द्वारा सात दिवसीय शिविर का प्रथम दिवस था जो उद्घाटन सत्र के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री धर्मेंद्र जी तथा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजू चौधरी ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन कर किया। सरस्वती वंदना अक्षिता ने प्रस्तुत किया l स्वागत की परंपरा का निर्वहन करते हुए प्राचार्य जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ द्वारा किया तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नम्रता पांडे ने प्राचार्य जी का स्वागत पुष्प का पौधा देकर किया l तत्पश्चात लक्ष्य जीत के द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। लक्ष्य गीत की सुंदर प्रस्तुति अक्षिता ,मुसर्रत नाज तथा श्रेया कसौधन द्वारा की गई । तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नम्रता पांडे ने शिविर के उद्देश्य बताएं तथा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री धर्मेंद्र जी ने बच्चों को जीवन जीने के गुण बताएं तथा दूसरों की सेवा आत्म संतुष्टि की प्राप्ति होती है यह भी बताया कि हमें अपना जीवन दूसरों के लिए किस प्रकार लगाना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्य जी ने छात्रों को शिविर के उद्देश्य सफल होने की लिए आशीर्वाद प्रदान किया l तत्पश्चात स्वयंसेविकाओं को जलपान कराया गया जलपान के बाद द्वितीय सत्र प्रारंभ हुआ इस सत्र में छात्रों को हेल्थ एंड हाइजीन से संबंधित अवेयरनेस के लिए घर-घर जाकर के महिलाओं को तथा घर के अन्य सदस्यों को अवेयर किया तथा बच्चो को आगे बढ़ने के लिए उनके लक्ष्य समझाकर सभी बच्चो को प्रोत्साहित किया l शिविर के अगले सत्र की चर्चा कर शिविर का समापन किया गया शिविर का प्रथम दिवस पूर्ण रूप से सफल रहा।
स्थान= कम्पोजिट विद्यालय नयापुल बाबूपुरवा खण्ड सदार बाजार।
दिनांक= 17/02/2026
समय= प्रात 10:00 से 4:00 बजे। प्रचार्या= (प्रो०अंजू चौधरी)
कार्यक्रम संयोजिका=डॉ० नम्रता पांडेय
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.