Road Safety Awareness Drive
आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को महिला महाविद्यालय किदवई नगर ,कानपुर, के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई( समर्पण) के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नम्रता पांडे ने स्वयं सेविकाओं को सड़क पर आते -जाते हुए वाहन पर जिन लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था या सीट बेल्ट नहीं पहना था और ड्राइव करते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे उन लोगों को चिन्हित करने के लिए कहा l स्वयं सेविकाओं ने जो यात्री हेलमेट नहीं पहने थे उन्हें रोका और उन्हें हेलमेट पहनने के बारे में बताया कि हेलमेट पहनने से किस प्रकार से उनकी सुरक्षा हो सकती है और जो यात्री हेलमेट गाड़ी में टांग के चल रहे थे कुछ यात्री हाथ में लेकर चल रहे थे उन्हें हेलमेट पहना करके ही आगे बढ़ने दिया और जिनके पास हेलमेट नहीं था उन्हें हिदायत दी कि आगे से सड़क पर निकलने के पहले हेलमेट अवश्य पहनें उन्हें यह भी अवगत कराया कि यह छोटी सी लापरवाही उनके लिए कभी जानलेवा भी हो सकती है l हेलमेट ना पहने हुए लोगों के गाड़ियों के नंबर प्लेट की फोटो ली तथा उसे आरटीओ ऑफिस में भेज दिया l सेविकाओं ने सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में भी बताया कि किस प्रकार से थोड़ी सी लापरवाही किसी की भी जान लेवा हो सकती है l नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है लोगों ने अपनी गलतियों को समझा और पुनः इसकी पुनरावृत्ति न करने के लिए कहा l सड़क सुरक्षा अभियान में सभी स्वयं सेविकाओं ने अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लिया तथा यह आयोजन पूर्ण रूप से सभी के सहयोग से सफल रहा