आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को महिला महाविद्यालय किदवई,
नगर कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई समर्पण के द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय पूरी नवीन द्वितीय बगही में किया गया। शिविर के प्रथम दिन पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नम्रता पांडे के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्राओं ने स्लम एरिया में घर-घर जाकर के सभी की समस्याओं को सुना और सभी समस्याओं को एक प्रपत्र में भरकर के स्वयंसेवी छात्राएं लेकर आई । जिसमें कतिपय समस्याएं सामने आई जैसे जगह-जगह पर कूड़ा लगा हुआ है ,नाली का पानी नहीं बहता है, पानी नहीं आता है, हैंडपंप की व्यवस्था नहीं है ,हेल्थ कैंप लगता है पर वह निशुल्क नहीं होता । आगामी एकदिवसीय कैंप में उन सभी समस्याओं को निदान करने की रूपरेखा निर्मित की गई तथा वहां के लोगों को स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया गया । कैंप में समस्त स्वयं सेविकाओं ने अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लिया तथा पूर्ण जिम्मेदारी से अपने कार्य को किया । एक दिवसीय कैंप पूर्ण रूप से सफल रहा।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.